जमुई: थेगुआ गांव में मंगलवार सुबह गंदा पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 7 घायल, 5 को अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 31, 2024 थेगुआ गांव में मंगलवार की सुबह 4 बजे गंदा पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से 7 लोग घायल हो गए। 5 को डायल 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।