जमुई: खैरा मोड़ स्थित निजी क्लीनिक में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, शव पीएम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Dec 31, 2024 खैरा मोड़ स्थित निजी क्लीनिक में मंगलवार की सुबह 5 बजे बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। जिसके बाद चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा टाउन थाने में एक आवेदन देकर शिकायत की है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।