फिरोजाबाद की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, उठती लपटों से मचा हड़कंप; दमकल गाड़ियां राहत कार्य में जुटीं
फिरोजाबाद में एक टायर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों और इसके चलते हुए कुल नुकसान का पता नहीं चल सका है। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने का प्रयास जारी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026