छतरपुर: अवैध शराब बिक्री के विरोध में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, पकड़े गए आरोपी का किया मुंडन
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव-गांव, गली और चौराहों पर कथित तौर पर जारी अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एक गांव से अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया और विरोध स्वरूप उसका मुंडन करा दिया।
गांव का माहौल खराब होने से नाराज हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि गांव में काफी लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के इस कारोबार पर तुरंत रोक लगाने और पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला काफी चर्चा में आ गया है। अब क्षेत्र में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि गांवों में खुलेआम फल-फूल रहे कथित अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस और आबकारी विभाग कब तक सख्त और प्रभावी कार्रवाई करेगा।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026