🪔 महतारी सदनों में जगमगाए ‘आशीर्वाद के दीये’
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के सभी महतारी सदनों में भी उत्साह और जनभागीदारी देखने को मिली।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की स्व-सहायता समूह की दीदियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर महतारी सदनों को दीपों से सजाया। दीपों की रोशनी से जगमग महतारी सदनों ने सेवा, विश्वास, सहभागिता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
महतारी सदन महिलाओं के संवाद, विभिन्न गतिविधियों और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से महिलाओं ने जनकल्याण और विकास के प्रति अपनी सहभागिता का संदेश दिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #आशीर्वाद_का_दीया
Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 18, 2026