मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांगजन की समस्या का मौके पर किया निस्तारण, तुरंत नई साइकिल देने के दिए निर्देश।
देहरादून। जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इसी दौरान एक दिव्यांगजन ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बिना किसी विभागीय देरी के मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उक्त दिव्यांग व्यक्ति को तुरंत एक नई साइकिल (ट्राई-साइकिल) उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री के इस त्वरित और मानवीय फैसले से पीड़ित को मौके पर ही बड़ी राहत मिली।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Puskarsinghdhami #viralvideo #BJPUttrakhand