सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किए
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शकील को ग्राम नौरथा ईशेपुर बाग के पास से व अभियुक्त यादराम को नारई रोड गेट के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 02 तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।