सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ पुलिस ने जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹20,600 व ताश की गड्डी बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने 03 अभियुक्तों को जुआ खेलते समय करीमनगर के बाग से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 20,600/- रू. व 52 पत्ता ताश बरामद हुए है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।