सिकंदराराऊ: खेरिया कलां के पास ट्रेन की टक्कर से कक्षा 3 के छात्र की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
खेरिया कला निवासी कक्षा 3 का छात्र 10 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र ओंकार स्कूल की छुट्टी होने पर वापस घर लौट रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों मैं कोहराम मच गया वहीं सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।