विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने दो स्थानों से 194 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब ज़ब्त की, एक गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विभूतिपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 21 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 194.400 लीटर बताई जा रही है। इस अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे जिनकी पहचान कर ली गई।