विभूतिपुर: मध्य विद्यालय कापन में छात्रा क्लास में हुई बेहोश, स्कूल में मचा हड़कंप
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कापन में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आठवीं कक्षा की एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। बेहोश होने वाली छात्रा की पहचान निशु कुमारी के रूप में हुई है।