किसानों के हित सर्वोपरि!
गया जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने बिजली विभाग के सभी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगले 15 दिनों तक कृषि फीडरों एवं कृषि ट्रांसफार्मरों के माध्यम से पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि धान रोपनी एवं पटवन कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
साथ ही, क्षेत्र में लगातार निगरानी, खराब ट्रांसफार्मरों की त्वरित मरम्मत/प्रतिस्थापन तथा कम वोल्टेज की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों के हितों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किसानों की सुविधा, प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
Samrat Choudhary Dr. Prem Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Energy Department, Bihar DDNewsLive News18 Bihar
#Gaya #DistrictAdministrationGaya #FarmersFirst #PowerSupply #Agriculture #PaddyCultivation #RuralDevelopment #Bihar #Electricity #FarmerWelfare #शशांकशुभंकर #गया #किसान #बिजली #धानरोपनी #सिंचाई #बिहार
Gaya, Bihar | Aug 3, 2026