जमुई: प्रतापपुर गांव में बालू माफिया को पकड़ने गई पुलिस को मिली रायफल, पिस्टल और 11 राउंड गोली, मंटू यादव गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 पुलिस टीम पर हमला करने मामले में बालू माफिया की गिरफ्तारी करने टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव पहुंची पुलिस को छापेमारी के दौरान मंटू यादव के घर से एक राइफल, एक पिस्टल और 11 राउंड गोली मिल गई साथ ही फरार बालू माफिया मंटू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 4:00 बजे SP विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।