काराकाट: काराकाट में 5 मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख का मुआवजा, काराकाट सीओ ने चेक सौंपे
काराकाट थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में जान गंवाने वाले पांच लोगों के आश्रितों को आज बुधवार को 3 बजे सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। अंचलाधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजे की राशि के चेक सौंपे। पांचों परिवारों को कुल 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान राजस्व अधिकारी ध्रुव कुमार भी मौजूद रहे।