भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल
भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 एलडी गैस होल्डर में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, अग्निशमन सेवाओं, जिला प्रशासन एवं संयंत्र के विभिन्न विभागों की सहभागिता से संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
अत्यधिक वर्षा/बाढ़ के कारण गैस रिसाव की काल्पनिक आपात स्थिति में 12 प्रभावित श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार और गैस रिसाव नियंत्रण का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्य एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की प्रभावशीलता का आकलन करना रहा।
मौके पर उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
श्री वीरेंद्र सिंह, एडीएम दुर्ग एवं चीफ इंसिडेंट कंट्रोलर; श्री पी.आर. भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक; श्री पी.वी.वी.एस. मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3); श्री त्रिभुवन बैठा, मुख्य महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन); सुश्री पुष्पा एम्ब्रोस, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी); श्री एस.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी); श्री संजय धवस, अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी; श्री एन.के. प्रधान, निरीक्षक एनडीआरएफ; श्री धनीराम यादव, दल प्रमुख एसडीआरएफ; श्री विनोद कुमार बिष्ट, उप कमांडेंट सीआईएसएफ; श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, एसडीएम दुर्ग शहर; डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्विलांस ऑफिसर सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के बाद समीक्षा बैठक में आपातकालीन तैयारियों को और मजबूत करने तथा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।
#MockDrill #BhilaiSteelPlant #DisasterManagement #NDRF #SDRF CISF DistrictAdministrationDurg Durg
Durg, Chhattisgarh | Aug 21, 2026