शहीदों की स्मृति में सोनपुर में बनी शौर्य वाटिका
पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में वीर शहीदों की स्मृति को संजोने के उद्देश्य से शौर्य वाटिका का भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया तथा शहीदों के नाम पर स्मृति वृक्ष लगाए गए। उपमुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पौधरोपण की शुरुआत की।
कार्यक्रम में करीब 78.96 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 37.95 लाख रुपए के कार्यों का भी लोकार्पण हुआ।
शहीदों का बलिदान हमारी प्रेरणा है, उनकी स्मृति सदैव अमर रहे।
#शौर्यवाटिका #शहीदोंकोनमन #शहीदपरिवार #सोनपुर #दुर्ग विकास जिलाप्रशासनदुर्ग
2 views | Durg, Chhattisgarh | Aug 21, 2026