फतुहा: फतुहा पुलिस ने रसलपुर डबल मर्डर केस के नामजद आरोपियों में से एक को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jan 31, 2026 बीते शुक्रवार को रसलपुर गांव में हुई डबल मर्डर केस में चार नामजद लोगों में से फतुहा पुलिस ने एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर इलाके से किया है। गिरफ्तार आरोपी के पिता राजकुमार यादव,मां व नावालिक भाई फरार चल रहा है। पुलिस फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी करने में जुटी है।