फतुहा: फतुहा स्टेशन के पश्चिम में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Fatwah, Patna | Jan 31, 2026 फतुहा रेलवे स्टेशन से पश्चिम ट्रेन के चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार है। मृतक का हाथ जंजीर से बंधा होने के कारण रेल पुलिस को हत्या की आशंका हो गई है। पहचान होने पर परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।