सीमलवाड़ा: दीवार में छेद कर 8 लाख के जेवरात उड़ाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
गुजरात में दाहोद के चार आरोपियों को दीवार में छेद कर मकान से 8 लाख के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 30 ग्राम सोना, 1.7 किलो चांदी और दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी दिन में मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी करते थे। जांच जारी है।