छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त इकबाल राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को शाम 6:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया गया कि भगवान बाजार थाना कांड संख्या 569/ 25 का अभियुक्त लंबे समय से फरार था.