बहराइच: खैरटिया के पास अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकराई,हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया के पास अनियंत्रित होकर बाइक बिजली पोल से टकराई। हादसे में बाइक सवार हुआ घायल। अस्पताल में इलाज जारी। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही खैरटिया के पास पहुंचे अनियंत्रित होकर बाइक बिजली पोल से टकरा गई। जिससे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है।