बहराइच: शंकरपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में बेटे की हुई मौत, मां हुई घायल
नानपारा के शंकरपुर चौराहे के पास हादसे में खैरीघाट के पथारकला गांव निवासी 40 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। वहीं उसकी 70 वर्षीय मां घायल हो गई है। बता दें कि बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से दोनों लोग हादसे का शिकार हो गए। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच में जुट गई हैं।