बहराइच: बंवहरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मंदबुद्धि युवक की मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संदिग्ध परिस्थितियों में एक मंदबुद्धि युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवाबगंज थाने के जलालपुर के मजरे बंवहरिया गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे 30 वर्षीय सुरेश पुत्र बिहारी लाल की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।