बहराइच: महसी के पास सड़क हादसे में अज्ञात युवक की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के महसी के पास सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एम्बुलेंस से एक अज्ञात शख्स को महसी से लाया गया था, जिसकी मौत हो गई है।