बहराइच: ताज खोदाई में हमलावरों ने दलित दंपति सहित छह को किया घायल, घायलों की चीख पुकार पर दौड़े गांव के लोग
एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने दलित के घर में घुसकर दम्पत्ति, बेटो व बेटियों पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। जिसके चलते परिवार के आधा दर्जन लोग चोटहिल हो गए। घायलों की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग दौड़े। तो हमलावर जान माल की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद सहित 15 के विरूद्ध घर में घुसकर मारपीट बलवा, धमकी, गाली-गलौज व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।