बहराइच: कोतवाली देहात इलाके में डीजे पर डांस कर रही युवतियों पर फबतियाँ कसने को लेकर हुए विवाद में महिला सहित तीन लोग हुए घायल
कोतवाली देहात इलाके के एक गांव में डीजे पर डांस कर रही युवतियों पर पड़ोस की ही युवकों द्वारा फबतियाँ केसन व अभद्रता करने के मामले में हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद तीनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की है ल।