चान्हो: झारखण्ड कौशल प्रतियोगिता 23-24 का हुआ समापन, इंडिया स्किल में हिस्सा लेंगे विजेता
Chanho, Ranchi | Mar 16, 2024 झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड कौशल प्रतियोगिता 2023/24 का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह रैडिसन ब्लू, राँची में शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मुकेश कुमार, सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया