चान्हो: विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने चटवल में पथ निर्माण कार्य की आधार शिला रखी।
Chanho, Ranchi | Mar 15, 2024 चान्हो प्रखंड के चटवल पावर हाउस चौराहा से मसमानो बस्ती तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा किया गया। इस सडक निर्माण के बाद गाँव के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल पायेगा।। ये सडक काफी वर्षो से जर्ज़र थी, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन मे भारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता था। ये ग्रामीणों की वर्षो पुरानी समस्या थी।