चान्हो: चान्हो प्राइवेट स्कूल संघ के प्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी अजीम अंसारी को बुके देकर किया सम्मानित
Chanho, Ranchi | Mar 13, 2024 प्राइवेट स्कूल संघ चान्हो के एक प्रतिनिधि मंडल ने चान्हो थाना के नए थाना प्रभारी अजीम अंसारी से औपचारिक मुलाकात की और बुके देकर सम्मानित किया। इस बीच थाना प्रभारी अजीम अंसारी ने कहा कि सभी मिलकर मेरा सहयोग करें। मैं हमेशा आपकी सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष परशुराम प्रसाद, सचिव अमीन अंसारी व कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार मौजूद रहे।