चान्हो: झारखंड में बीजेपी 13 और आजसू एक सीट पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव।
Chanho, Ranchi | Mar 13, 2024 झारखंड में बीजेपी की सहयोगी पार्टी आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बीजेपी झारखंड में 13 सीट और आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी।एनडीए झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बूथ कार्यकर्ता पार्टी को जीत दिलायेंगे।