वैर: हरियालो राजस्थान के तहत पौधों की जानकारी कर लौट रहे हैड मास्टर का एक व्यक्ति ने फोड़ा सिर, वैर अस्पताल में भर्ती
Weir, Bharatpur | Jul 26, 2025 पीड़ित हैड मास्टर गाँव सीता निवासी विजय सिंह गुर्जर ने शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे बताया की वह गाँव सीता के पी एम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को वह किसी काम से पुलिस थाने आया था। उसके बाद पंचायत समिति में काम निपटा कर हरियालो राजस्थान के तहत पौधों की जानकारी कर शाम को स्कूटी से घर जा रहा था।