वैर: गांव हाथोड़ी में देर रात विद्युत के तार टूटकर गिरने से पुत्र की हुई मौत, पिता व एक अन्य गंभीर रूप से झुलसे
Weir, Bharatpur | Jul 24, 2025 गुरुवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार तहसील वैर में रजिस्ट्री बाबू के पद पर कार्यरत अजय की करंट लगने से मौत हो गई वही उसका पिता बनिया कोली तथा जीवन कोली गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तीनों को लेकर वैर अस्पताल लेकर आए। जहां मृतक अजय को मोर्चरी में रखवा दिया वहीं घायलों को भरतपुर के लिए रेफर कर दिया। गांव हाथोड़ी में बुधवार देर रात विद्युत के तार टूटा।