वैर: गांव हाथोड़ी में करंट से अजय की मौत का मामला, बिजली विभाग ने व्यवस्थाएं दुरुस्त की
Weir, Bharatpur | Jul 25, 2025 शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव हाथोड़ी में बिजली विभाग ने हाई वोल्टेज लाइन के हादसा होने के बाद बिजली व्यवस्थाएं दुरुस्त की। बिजली की केबिल को बदला गया वहीं जिन उपभोक्ताओं के मीटर में आग लगी। उनको भी बदला गया। गत रात्रि 11 KV का तार टूट कर डीपी पर गिर गया था। जिससे जुड़े कोली मौहल्ला के सभी उपभोक्ताओं के घरों मे हाई वोल्टेज आ गए थे।