परिहार: नोनाही में फन फैलाए 'काला मेहमान' निकलने से खलबली, सपेरे ने पकड़ा और सरेह में छोड़ा
नोनाही गांव में गुरुवार को उस वक्त लोगों की धड़कनें बढ़ गईं, जब अचानक एक जहरीला सांप रिहायशी इलाके के पास निकल आया। फन फैलाए सांप को देखकर ग्रामीणों की नजरें ठिठक गईं और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर तमाशबीन बन गए। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे सपेरे ने सूझबूझ दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद सांप को काबू में कर लिया। सांप पकड़े जाने के ब