हमीरपुर: मुख्यालय के जिला परिषद में विद्यार्थी परिषद ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से रंगमंच उत्सव कार्यक्रम तथा होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी तथा विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता एवं मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी रहे।