हरलाखी: उमगांव बॉर्डर पर गश्त कर रहे महादेवपट्टी SSB जवानों पर तस्करों ने किया हमला, नेपाल क्षेत्र से किया पथराव
मंगलवार को उमगांव बॉर्डर पर महिला धंधेबाजों पर हुई कार्रवाई से बौखलाए कुछ तस्करों ने पेट्रोलिंग कर रहे SSB जवानों पर अचानक पथराव कर दिया। बता दें कि हमला नेपाल क्षेत्र की ओर से किया जा रहा था। हमलावरों में नेपाल के कई शराब व गांजा के धंधेबाज भी शामिल थे। फिलहाल जवानों को कोई क्षति नहीं हुई है।