हरलाखी: पिपरौन व महादेवपट्टी कैम्प के SSB जवानों व हरलाखी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1372 बोतल शराब व 450 ग्राम गांजा जब्त
इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात पिपरौन व महादेवपट्टी SSB कैम्प के जवानों तथा हरलाखी पुलिस के अलग अलग संयुक्त करवाई में 1372 बोतल नेपाली शराब व 450 ग्राम गांजा जब्त की गयी। उमगांव सहनी मुहल्ला से 545 बोतल शराब तथा महदेवपट्टी के निकट इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 283/23 से 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के एक बास के झाड़ी से 827 बोतल शराब व 450 ग्राम गांजा जब्त की गयी