👉 क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय द्वारा यातायात कर्मियों की मीटिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
➡️ आज दिनांक 03.06.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय द्वारा प्रभारी यातायात श्री मनोज कुमार यादव के साथ यातायात पुलिस कर्मियों की मीटिंग आयोजित कर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।
➡️ मीटिंग के दौरान यातायात कर्मियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। यातायात संचालन को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु सभी कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
➡️ वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव को दृष्टिगत रखते हुए यातायात कर्मियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, छायादार स्थानों पर आवश्यक विश्राम लेने तथा गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
➡️ मीटिंग में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ प्रतापगढ़ यातायात पुलिस सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।