पटियाली: दरियावगंज रेलवे प्लेटफार्म पर 35 वर्षीय घायल युवक की मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त
पटियाली क्षेत्र दरियावगंज रेलवे प्लेटफार्म पर बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे पटियाली सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। वह काली पैंट, सफेद शर्ट और लाल चप्पल पहने था। मृतक के पास से पहचान के कोई दस्तावेज नहीं मिले।शव मोर्चरी भेजकर शिनाख्त के प्रयास जारी है।