परैया: परैया प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण स्थल से लोहे का सरिया चोरी, संवेदक ने CCTV फुटेज सहित थाने में आवेदन दिया
Paraiya, Gaya | Apr 9, 2026 परैया प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य स्थल से लोहे के सरिया चोरी का मामला प्रकाश में आया है। संवेदक संजय कुमार यादव ने परैया थाना में गुरुवार दोपहर लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार श्याम स्टील कंपनी के सरिया की चोरी अज्ञात युवकों द्वारा की गई है। जिसका CCTV फुटेज भी दिया गया है। जबकि चोरी गया सरिया बरामद हुआ है।