कोल: क्वार्सी में बिना अनुमति के पड़ोसी ने तोड़ा घर का ताला, सामान रखा, विरोध करने पर किराया देने की कही बात, अब मुकरा
दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रजा नगर से सामने आया है। जहां के निवासी एक मकान स्वामी ने अपने ही पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मकान स्वामी का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर कपड़े बेचने के लिए गया था और उसका मकान बंद था।इसी दौरान पड़ोसी ने उसके मकान का ताला तोड़कर अपना सामान रख दिया