कुलपहाड़: जयप्रकाश अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष का कथा वाचकों पर विवादित बयान, सुगिरा की घटना से जिले भर में आक्रोश
जिलापंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी द्वारा कथा वाचकों को लेकर दिया गया एक बयान इन दिनों विवादों में घिर गया है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद जिले भर में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और विभिन्न संगठनों व समाज के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है कि अनुरागी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कथा वाचकों को लेकर टिप्पणी की।