जलालाबाद: हार गुरैया के पास बाइक चालक ने स्कूली छात्र के मारी टक्कर टूटे दांत हुआ घायल, सीओ की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र एक गांव हमीरपुर चक्रैना निवासी रज्जाक ने क्षेत्राधिकारी को आज प्रार्थना पत्र देकर बताया की 25 अगस्त को उनका पुत्र अरमान जो की कक्षा तीन का छात्र है. अध्यापक मनोज के यहां कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था.तभी रास्ते में गांव हार गुरैया निवासी सत्यवीर पुत्र महेश ने बाइक से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।