जलालाबाद: 12 पत्थर चौराहे पर बाइक पर बैठी महिला हुई बेहोश, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के 12 पत्थर चौराहे पर बाइक पर सवार एक महिला की हालत बिगड़ गई. जिसे वहां चौकी के पास बैठाया जहां महिला बेहोश हो गई. जिससे वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने सूचना देकर महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया. वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला मृत घोषित कर दिया