शाहजहांपुर के कलान पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लगभग ढाई महीने पहले दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है