मानपुर: जनता दरबार में सुनी गईं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान
Manpur, Gaya | Apr 3, 2026 मानपुर प्रखंड में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया।