हसनपुर: ढवारसी में स्थित एक इंटर कॉलेज के ताले तोड़कर हजारों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीती रात कस्बे के जे आई एच अताउल्लाह इंटर कॉलेज के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान समेत जरूरी दस्तावेज चोरी किए, चौकूनी निवासी प्रधानाचार्य संजय कुमार का का कहना है कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजेवह किसी काम से ढबारसी आए थे, लेकिन जब उन्होंने पेट्रोल पंप के सामने स्थित कॉलेज के कार्यालय पर नजर डाली तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था।