हसनपुर: हसनपुर नगर के एक इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षक विधायक ने किया शुभारंभ
नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में शासन के निर्देश पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का बहुत ही सुंदर तरीके से प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लों द्वारा किया गया।