मोतिहारी: मोतिहारी में राजद कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
मोतिहारी मे राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जिला मुख्यालय चांदमारी में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बूथ स्तर पर संगठन मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया के मोतिहारी विधानसभा में इस बार बदलाव होगा।