मोतिहारी: सावन की पहली सोमवारी को बिहार के सुप्रसिद्ध अरेराज बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
बिहार के सुप्रसिद्ध अरेराज बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को भक्तों की भीड़ उमग पड़ी। विभिन्न जगहों से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे थे ऐसे में अरेराज शहर की सभी सड़क भक्तों से पट गया। मंदिर प्रबंधन के द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए थे जहां दो कतार व दो आरघा के माध्यम से महिलाओं व पुरुष भक्तों ने देर शाम तक जलाभिषेक किया है।